फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बदनीयती से पकड़ा हाथ, विरोध पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर निवासी युवती ने मोहल्ले के ही युवक पर शराब के नशे में बदनीयती से हाथ पकड़कर खींचने और विरोध करने पर उसे व उसके भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती ने तहरीर में बताया कि 12 मई की रात 11:30 बजे वह अपनी गली में घूम रही थी। मोहल्ला निवासी सावन शराब के नशे में आया। आरोपी ने बदनीयती से उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ बदनीयती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर भाई बचाने आया तो आरोपियों ने अपने अन्य परिजनों को बुला लिया और उसके व उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की व चाकू से हमला किया। इससे उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर लोगों को एकत्र होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सावन, मोनू, विशाल, राजू, शिब्बू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें