संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की ओर से सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत खिवाई, नगर पंचायत हर्रा और ग्राम पंचायत भूनी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व सिवालखास से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं नमो सेवा-अनकही कहानियां अभियान के जिला संयोजक मनिंदर पाल सिंह ने किया।
मनिंदर पाल सिंह ने चौपालों पर स्थानीय लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं, अनुभव और जीवन से जुड़ी बातें सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना और उसकी समस्याओं का समाधान करना है। अभियान के सह-संयोजक बादल चौधरी, मंडल अध्यक्ष मुल्हेड़ा रविंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष सरूरपुर आदेश कसाना, नगर पंचायत करनावल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, गौरव दहिया व गौरव चौहान, अजीत चौहान, संजय ठाकुर, अमित चौहान, सोनू प्रजापति, पंकज चौहान, रणवीर ठेकेदार, कंवरपाल ठाकुर, मदनपाल, आदित्य जानी व राजू ठाकुर आदि कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।