फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डंपर की टक्कर से उखड़ा हाइटगेज, अधिवक्ता की कार पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवार बाल-बाल बचा, कार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कैंटोमेंट के डंपर ने सीडीए कार्यालय के पास बने हाइटगेज को उखाड़ दिया। हाइटगेज उखड़कर यूरोपियन स्टेट कॉलोनी निवासी अधिवक्ता देवेश चंद्रवंशी की कार पर गिर गया। हादसे के समय कार में उनका बेटा व बेटी मौजूद थे। हाइटगेज गिरने से उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से हाइटगेज को कार के ऊपर से हटाया। आरोपी चालक राहुल को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपी प्राथमिकी दर्ज की तैयारी कर रही है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के यूरोपियन स्टेट कॉलोनी निवासी अधिवक्ता देवेश चंद्रवंशी मंगलवार सुबह कैंट क्षेत्र से बेटे व बेटी के साथ कार से कचहरी जा रहे थे। सीडीए कार्यालय के पास एक हाइटगेज बना हुआ है। उनकी कार से आगे एक कैंटोमेंट बोर्ड का कूड़ा उठाने का डंपर जा रहा था। डंपर व हाइटगेज ऊंचाई लगभग बराबर थी। चालक ने जबरदस्ती हाइटगेज से डंपर निकालने का प्रयास किया। डंपर हाइटगेज में फंस गया। चालक जैसे ही आगे बढ़ा, वह टूट गया। इसी बीच डंपर के पास से अधिवक्ता कार लेकर निकल रहे थे। हाइटगेज जमीन से उखड़कर उनकी कार पर गिर गया। हाइटगेज गिरने से कार के अंदर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रोड पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया। अधिवक्ता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी विनायक गोपाल का कहना है कि आरोपी चालक पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें