फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से एनएच-58 पर भारी वाहन बंद, बसें डायवर्ट 

Mon, 22 Jul 2019 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एनएच-58
विज्ञापन

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर आज सोमवार से एनएच-58 पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस अफसरों के अनुसार इस संबंध में मुजफ्फरनगर और हरिद्वार पुलिस से बात कर ली गई। 

विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने रविवार रात एनएच-58 और कांवड़ पटरी मार्ग पर व्यवस्था देखकर एसपी ट्रैफिक को भारी वाहन डायवर्जन करने के निर्देश दिए। 

एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि 22 जुलाई से एनएच-58 पर भारी वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। हाईवे पर डायवर्जन के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। 23 जुलाई से हाईवे पर वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी। 

कांवड़ियों की संख्या के आधार पर वनवे व्यवस्था और हाईवे बंद करने की तारीख में बदलाव भी किया जा सकता है। सोमवार से भैसाली बस अड्डा गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डे पर शिफ्ट करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जिसके बाद दिल्ली रोड से किसी भी प्रकार की रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा। 26 जुलाई से हाईवे को बंद किया जाएगा। यह डायवर्जन 31 जुलाई की शाम तक प्रभावी रहेगा। वहीं 25 जुलाई से शहर में ऑटो, जीप व टेंपो प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें