फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों ने भी बिगाड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

Sun, 29 Oct 2017 11:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था जहां पुलिस अफसरों के लिए चुनौती बनी हुई है। शहर में बसों के बाद भारी वाहनों ने पूरी तरह से व्यवस्था को बेपटरी कर रखा है। आधे शहर होकर भारी वाहन निकलते हैं। कई बार इन स्थानों पर हादसे भी हो चुके हैं। दिन में भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास कोई प्लान नहीं है। कुछ स्थानों पर यह भी एक जाम की का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को भी शहर में कई स्थानों पर जाम की समस्या बनी रही। जीरो माइल से लालकुर्ती पैठ तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मवाना रोड पर गंगानगर थाने से लेकर कसेरू बक्सर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दिल्ली रोड पर भैंसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा और मेट्रो प्लाजा पर जाम की समस्या बनी रही। फुटबाल चौक से बागपत रोड पर टीपीनगर थाने तक भी जाम लगा रहा। दोपहर के समय सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को मेघदूत पुलिया के पास रही। इंदिरा चौक और हापुड़ अड्डे पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

गढ़ रोड पर रात में भीषण जाम:
गढ़ गंगा मेले के लिए श्रद्घालुओं का जाना शुरू हो गया है। रात में मेडिकल कॉलेज, गोकलपुर, छोटा हसनपुर और मऊखास के पास भी जाम की समस्या बनी रही। गढ़ रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी अभी तक पुलिस की डयूटी नहीं लगी है। रात में कई स्थानों पर भारी वाहन और श्रद्घालुओं की भैंसा बुग्गी भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन


भारी वाहनों से तो व्यवस्था ही ठप:
ट्रैफिक पुलिस के अुनसार शहर शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन ने पूरी व्यवस्था ही बिगाड़ दी है। इन स्थानों की तरफ से आने वाले भारी वाहन जीरो माइल से कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी, तेजगढ़ी से गढ़ रोड और शास्त्रीनगर एल ब्लॉक से दूसरे जिलों के लिए जाते हैं। बिजनौर की तरफ से भी वाहन वाहन विवि रोड से होकर तेजगढ़ी और एल ब्लॉक के रास्ते जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शहर के कई स्थानों से सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक 800 भारी वाहन निकलते हैं। जिनसे कई स्थानों पर जाम की समस्या बनती है। ट्रैफिक पुलिस का तर्क है कि बाइपास नहीं होने के चलते इन जिलों के बाहरी वाहन भी निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें