फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव के आगमन को लेकर दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भीषण जाम

Sun, 11 Aug 2019 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आज पहली बार मेरठ पहुंचेंगे। इसे लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है। महानगर के विभिन्न चौराहों पर उनके जोरदार स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो गई है। दिल्ली मेरठ हाईवे पर भीषण जाम लगा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वतंत्रदेव सिंह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में अलग अलग जगह बड़े पोस्ट लगाए हैं। वहीं जगह जगह उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। उधर भाजपा समर्थकों की रैली और काफिले की संख्या बढ़ने से दिल्ली मेरठ हाईवे पर सुबह से ही जाम की समस्या खड़ी हो गई। कई घंटे से वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं। मोदीनगर से लेकर मेरठ में परतापुर तक भीषण जाम लगा हुआ है। 
विज्ञापन

कई वाहन सुबह दस बजे से ही जाम में फंसे हुए हैं। वहीं लंबे रूट के यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। उधर गूगल मैप पर भी मोहिद्दीनपुर से लेकर भूड़बराल तक हैवी ट्रैफिक दिखा रहा है। वहीं गर्मी और उमसे के बीच जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल है। अभी तक सैकड़ों लोग ट्रैफिक पुलिस को ट्वीट भी कर चुके हैं।

महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष परतापुर दिल्ली रोड से होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली चुंगी मेट्रो प्लाजा व बेगमपुल चौराहा होते हए सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

यहां वह वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शाम को राधा गोविंद मंडप में आयोजित सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक होगी। यहां से वह मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें