फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन से पांच अगस्त तक तेज बारिश के आसार

Fri, 31 Jul 2026 06:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान और प्रदूषण के स्तर में गिरावट जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। शुक्रवार को मौसम दिनभर बदलता रहा। सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। धूप भी निकलती रही। दोपहर के समय कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। हालांकि, दिनभर तेज हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय हैं। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। इस दौरान रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। तीन से पांच अगस्त के बीच जिले और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए खेतों में आवश्यक कार्य करने की सलाह दी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 53 दर्ज किया गया। गंगानगर में 42, जयभीम नगर में 35, एमआईईटी कॉलेज में 80, पल्लवपुरम में 53 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें