नगर के तहसील रोड पर तेज बारिश के बाद जलभराव से हुई राहगीरों को परेशानी। संवाद
सरधना। मौसम ने करवट ली तो शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बादलों की गरज और बिजली की चमक के कारण लोग जहां थे, कुछ पल के लिए वहीं रुक गए। आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान होने की संभावना है। जिन किसानों की गेहूं की फसल अभी नहीं खेत में खड़ी है, वह थोड़ी राहत में हैं, लेकिन जिनकी फसल कटने के बाद कर खेत में पड़ी है, उनको अधिक नुकसान होने की बात सामने आ रही है।
शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जलभराव व घंटों तक बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी भी हुई। वहीं, बारिश से गेहूं, आम व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। यहां कई दिन से गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का पसीना छूट रहा था। मगर, रात में तेज हवा के साथ बारिश हुई तो गर्मी से कुछ राहत मिली। अचानक मौसम बदल गया।
तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई और देर शाम तक लगातार बारिश होती रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम के मिजाज को देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों किसान गेहूं की फसल की कटाई में जुटे हैं। बारिश से भीगी फसल को लेकर किसान काफी चिंतित हैं। गेहूं व आम की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है।