फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह में लग रहा भीषण जाम   

Thu, 10 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के सामने लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस लोगों को जाम से मुक्ति नहीं दिला पा रही है। बुधवार को शहर के ज्यादातर चौराहों पर लोग भीषण जाम से जूझते रहे। वहीं मौके से ट्रैफिक पुलिस नदारद रही।
विज्ञापन

बेगमपुल चौराहा, बच्चा पार्क, बुढ़ाना गेट, दिल्ली रोड और हापुड़ रोड समेत कई जगहों पर जाम के कारण लोग बेहाल रहे। चौराहों से ट्रैफिक पुलिस नदारद थी और होमगार्ड चौराहे की व्यवस्था देखने में जुटे थे। कमिश्नर आवास चौराहे पर होमगार्डों के जरिये ट्रैफिक पुलिस अवैध वसूली भी करा रही थी। लोगों ने इसका विरोध भी किया। लोगों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने जाम की व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ रखी है और खुद वसूली करने में लगी है। नवंबर माह यातायात माह है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि ट्रैफिक पुलिस जाम से लोगों को निजात दिलाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। एसपी ट्रैफिक किरण यादव ने यातायात माह में घोड़ा बुग्गी, बैल बुग्गी और नियमों के विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद भी शहर में इनका धड़ल्ले से संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें