फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप: मेरठ में ये रहेगा नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों का समय; बारिश को लेकर जानें क्या है अनुमान

Mon, 29 Jun 2026 10:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ में सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक ही कक्षा आठ तक के स्कूल खुलेंगे। ऐसा बच्चों को गर्मी से कुछ राहत देने के लिए किया गया है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन बाद ही बारिश के आसार बन रहे हैं। 
विज्ञापन
सोमवार दोपहर गढ़ रोड से गुजरती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने मेरठ जनपद के नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों के समय में बदलाव किया है। डीएम की स्वीकृति के बाद बीएसए आशा चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

 

आदेश के अनुसार, जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध नर्सरी से कक्षा आठ तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।  यह व्यवस्था अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगी। 
 

बीएसए ने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि गर्मी व लू से उन्हें कुछ राहत मिल सके। विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
 

मानसून की सुस्ती से बढ़ी गर्मी, मेरठ में अगले दो दिन राहत के आसार नहीं
जून माह समाप्त होने को है, लेकिन मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी व उमस से लोगों का हाल बेहाल है। तेज धूप के साथ उमस ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मानसून के सक्रिय होने और अच्छी बारिश के बाद ही मौसम सुहाना होने की उम्मीद है।

तेज धूप और उमस में निकल रहा पसीना
सोमवार को दिन में तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग सुबह और शाम के समय ही जरूरी काम निपटा रहे हैं। रात में भी उमस के कारण चैन नहीं मिल रहा है। बिजली की बढ़ती खपत के चलते कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या भी सामने आ रही है।
 

फसलों पर असर, बुवाई प्रभावित
बारिश में देरी का सबसे अधिक असर कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है। धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। जिन किसानों ने बुवाई कर दी है, वे खेतों में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करने को मजबूर हैं, जिससे लागत बढ़ रही है। वहीं कई किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि समय पर बुवाई पूरी की जा सके।
 
विज्ञापन

दो दिन बाद बनेगी बारिश की संभावना
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम ने बताया कि दो दिन बाद मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ क्षेत्र में बारिश की संभावना बनेगी। बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 207 दर्ज किया गया। 

ये भी देखें...
आयुष मलिक की सनातन धर्म में वापसी: पूजा करते हुए जारी किया वीडियो, जानें क्या बोले आयुष और उसके पिता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें