फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: वेस्ट यूपी में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, अगले चार दिन 40 डिग्री के पार रहेगा पारा, लू चलने की चेतावनी

Thu, 15 May 2025 10:55 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले चार दिन तेज गर्मी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
वेस्ट यूपी में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तापमान में तेज़ बढ़ोतरी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। क्षेत्र में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेकिन अगले कुछ दिनों में पारा और चढ़ेगा।

दिन के समय चलने वाली गर्म हवाएं यानी लू लोगों की सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 मई को आपके शहर में क्या हुआ

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 36.8°C
सूर्योदय  05:28
सूर्यास्त 07:00 pm
हवा की गति -14.8 प्रतिघंटा
आर्द्रता -26%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -09:47 बजे 
चंद्रास्त - 7 बजकर 47 मिनट
 

मौसम विभाग की चेतावनी
-आगामी 4 दिन दिन का तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावन
-कुछ स्थानों पर पारा 43 डिग्री के भी पार जा सकता है
-दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें
-तेज धूप और गर्म हवा से डिहाइड्रेशन व हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है
 
विज्ञापन

बचाव के उपाय
-छतरी, टोपी और धूप से बचाव वाले कपड़े पहनें
-बाहर निकलते समय पानी और ओआरएस साथ रखें
-ज्यादा देर धूप में न रहें और हल्का, सुपाच्य भोजन करें
-फ्रिज का ठंडा पानी एकदम न पीएं, गुनगुना या सामान्य पानी लें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें