फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: दो दिन में 5.3 डिग्री बढ़ा तापमान, बारिश के बाद कम हुआ प्रदूषण, उमस और गर्मी से नहीं राहत

Mon, 15 Jun 2026 10:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बारिश के बाद फिर गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। दो दिन में अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। तेज धूप और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ी है, जबकि वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले दिनों हुई बारिश से मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। रविवार को सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों को फिर भीषण गर्मी का एहसास कराया। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


सुबह से आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय गर्मी और उमस का असर सबसे अधिक देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: Baghpat: हाईवे पर चाय की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 12 लोग घायल, चालक और हेल्पर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में 5.3 डिग्री बढ़ा तापमान
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद मौसम में बदलाव जरूर आया था, लेकिन अब दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज धूप और उमस के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम दिखाई दी।

फिलहाल राहत मिलने के संकेत नहीं
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की संभावना नहीं है। दिन के समय तेज धूप और उमस का असर बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।

बारिश से सुधरी हवा की गुणवत्ता
बारिश का सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला है। वातावरण में धूल के कण कम होने से प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की गई है। इससे हवा पहले के मुकाबले कुछ साफ हुई है। रविवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 201 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद प्रदूषण में कमी आई है, हालांकि गर्मी और उमस से राहत के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें