राजकीय महिला महाविद्यालय खरखौदा में विदाई समारोह में हुए रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय वर्ष की छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और भावी जीवन के लिए मार्गदर्शन किया। छात्राओं ने नृत्य, गायन समेत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए अपने खूबसूरत पलों को प्राध्यापकों और सहपाठियों के साथ साझा किया। इस दौरान कई छात्राएं भावुक नजर आईं। प्राध्यापकों ने भी छात्राओं के सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। पलक चौधरी, दिव्या, शगुन और निदा सहित अन्य छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग किया।