एस आई आर में नोटिसों पर सुनवाई करते हुए एस डी एम आदि। (मवाना)
मवाना। एसआईआर में जारी नोटिस की सुनवाई का कार्य तहसील में चल रहा है। सात टेबल पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा सुनवाई की जा रही है। कुल 25 हजार 272 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें अभी तक 16 हजार 325 पर सुनवाई हो चुकी है। सोमवार को एसडीएम संतोष कुमार, तहसीलदार निरंकार सिंह आदि ने नोटिस का जवाब देने पहुंचे लोगों से साक्ष्य लिए और सुनवाई की। सुनवाई के लिए तहसील में काफी भीड़ रही। सोमवार को 600 लोगों की सुनवाई की गई।