महिला का छूटा ई-रिक्शा में बैग, पुलिस ने ढूंढ कर सौंपा।
मेरठ। कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा में छूटे एक महिला के बैग को ढूंढकर उनके सुपुर्द किया है। इसमें करीब पांच लाख रुपये की ज्वेलरी और नकदी थी।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को कोतवाली थाने में आफताब पुत्र फहीमुद्दीन निवासी गोला कुंआ आजाद नगर कोतवाली ने थाने में शिकायती पत्र दिया और बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हापुड़ अड्डे के पास से ई-रिक्शा में सवार हुए थे। उनका बैग ई-रिक्शा में छूट गया। इस मामले में एसओ योगेंद्र कुमार को लगाया गया। इसमें करीब पांच लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी, नकदी व जरूरी कागजात थे। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ई-रिक्शा चालक को तलाशकर आफताब का बैग बरामद कर लिया। संवाद