फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भैंसाली बस अड्डे पर हाईकोर्ट में सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आज भैसाली बस अड्डे पर हाईकोर्ट में सुनवाई
विज्ञापन

मेरठ। एक बार फिर हाईकोर्ट में भैसाली बस अड्डे को शहर से बाहर करने को लेकर बुधवार को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता लोकेश खुराना द्वारा जनहित याचिका में एमडीए के महायोजना-2021 के अनुसार बस अड्डों को शहर से बाहर करने पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने डीएम को चेयरमैन मानते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज और उपाध्यक्ष एमडीए के साथ बैठक करने के निर्देश दिए थे। लेकिन कांवड़ यात्रा के चलते अधिकारियों ने गुपचुप बैठक की। जिसमें बस अड्डे को शहर से बाहर करने को लेकर कमेटी गठित की गई। जिसमें आरटीओ, आरएम रोडवेज, मुख्य नगर नियोजक को शामिल किया गया है। बुधवार को होने वाली सुनवाई में रोडवेज और एमडीए हाईकोर्ट में क्या जवाब देगा यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें