फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Thu, 08 Oct 2026 07:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना सीएचसी पर 35 संविदा कर्मी शामिल, 12 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात संविदाकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात करीब 35 संविदाकर्मी भी आंदोलन में शामिल रहे। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष मांगें रखीं। कार्य बहिष्कार के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई।
विज्ञापन


संविदाकर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों ने लंबे समय से कार्यरत संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की मांग की। साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने और नियमित कर्मचारियों की तरह अन्य सुविधाएं मांगी। कहा कि जब तक नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक संविदाकर्मियों के वेतन में तत्काल वृद्धि की जाए। संविदाकर्मियों के अनुसार 8 से 10 अक्तूबर तक शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते नियमित कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए उपलब्ध स्टाफ के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें