फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मानदेय बढ़ाने को लेकर मेडिकल में इंटर्न ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


मानदेय बढ़ाने को लेकर मेडिकल में इंटर्न ने किया प्रदर्शन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को इंटर्न छात्र छात्राओं ने प्राचार्य कार्यालय के सामने पार्क में प्रदर्शन किया।
छात्र-छात्राएं दूसरे राज्यों की तरह यूपी में भी मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि महंगाई के हिसाब से 12 हजार रुपये मानदेय बहुत कम है। इसे बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न ने सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से इसमें बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि जीवन यापन की सभी वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। इंटर्न ने प्रदर्शन के दौरान कई राज्यों में मिल रहे मानदेय का जिक्र करते हुए कहा कि कर्नाटक में 32 हजार, असम में 30000, पश्चिम बंगाल में 28000, दिल्ली में 26500 और सेंट्रल कॉलेज में 26500 मानदेय दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें