फोटो
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 46 मरीज़ों को मिला उपचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन और अतुल माहेश्वरी फाउंडेशन के तहत
ब्रहस्पतिवार को शिवपुरम स्थित एसवीएन इंटर कॉलेज में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 46 लोगों की जांच हुई और उन्हें दवाइयां दी गईं। नजला, खांसी, बुखार और जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों को उपचार मिला। चिकित्सा शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच होती है और उन्हें दवाइयां दी जाती हैं। शहरी और देहात क्षेत्र दोनों स्थानों पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सक मरीज देखते हैं। लैब टेक्नीशियन रक्त के नमूने लेकर जांच करते हैं। शिविर में गुर्दा, लीवर, रक्त संबंधी अन्य जांच और जैसे प्लेटलेट्स, टाइफाइड और मलेरिया आदि की जांच की जाती है। व्यक्ति को जो भी रोग मिलता है, उस हिसाब से उन्हें दवाइयां दी जाती हैं। शुक्रवार को मेडिकल शिविर ज़ाकिर हुसैन कॉलोनी (वार्ड नंबर 87) में सुबह 10 बजे से लगाया जाएगा।