निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 48 मरीजों के फेफड़ों की जांच की
मेरठ। गढ़ रोड स्थित मेडिकस चेस्ट एंड चाइल्ड केयर सेंटर में मंगलवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान छाती रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषभ अग्रवाल ने मरीजों के फेफड़ों की निःशुल्क जांच की। साथ ही मरीजों को अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखने के तरीके बताए। शिविर में 48 मरीजों ने पहुंचकर लाभ उठाया। आगामी माह इसी प्रकार फिर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।