फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोयला लदे ट्रक आबादी से गुजरने पर स्वास्थ्य को खतरा

Thu, 21 May 2026 08:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दौराला रेलवे स्टेशन से आबादी क्षेत्र होकर गुजर रहे कोयले से लदे भारी वाहनों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह ने प्रशासन को ज्ञापन दिया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी सरधना को पत्र भेजकर प्रदूषण और संभावित दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन दौराला पर वैगनों से ट्रकों में लगातार कोयला लोड किया जा रहा है। इसके बाद भारी वाहन आबादी वाले मार्गों से गुजरते हैं, जिससे क्षेत्र में धूल और राख फैल रही है। स्थानीय लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल और राख से वातावरण दूषित हो रहा है, जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों को अधिक दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस मार्ग से ट्रकों की आवाजाही हो रही है, उसी रास्ते पर श्री मूल सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज भी स्थित है। कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्राएं अध्ययन करती हैं। ऐसे में भारी वाहनों के आवागमन से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द प्रभावी कार्रवाई कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने प्रदूषण विभाग और नायब तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें