28 जनवरी थी साक्षात्कार की तारीख, आधे भी नहीं आए
इन पदों के लिए मांगे गए थे आवेदन
पद नाम फैसिलिटी पद
चिकित्सा अधिकारी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर 30
चिकित्सा अधिकारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 08
पब्लिक हेल्थ ऑफिसर सीएमओ कार्यालय 01
डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर सीएमओ कार्यालय 01
जनरल फिजिशियन ब्लॉक स्तर 01
सलाहकार मेडिसिन जिला अस्पताल 02
फिजिशियन जिला अस्पताल 01
जिले के सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकों की काफी कमी
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 84 चिकित्सकों की कमी है। वहीं, मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में 14 महिला चिकित्सकों की कमी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग में 47 चिकित्सक कम चल रहे हैं।
17 लाख से ज्यादा मरीज आते हैं इलाज के लिए
जिले में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए हर साल करीब 17 लाख मरीज आते हैं। इनमें करीब सात लाख मरीज एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, साढ़े तीन लाख मरीज पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय और डेढ़ लाख मरीज महिला जिला अस्पताल में आते हैं। इसके अलावा पांच लाख मरीज 12 सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और 26 नगरीय स्वास्थ्य केंद्र (अर्बन हेल्थ सेंटर) पर आते हैं। हालांकि सभी स्थानों पर चिकित्सकों की कमी है।
बढ़ाई जाएगी आवेदन की तारीख
चिकित्सकों की प्रस्तावित तारीख तो निकल गई है, लेकिन आवेदन कम आने के कारण तारीख बढ़ाई जाएगी। कोशिश रहेगी जो भी आवेदन आएं, हर सप्ताह उनका साक्षात्कार कराया जाए। आवेदन कम आने का कारण समझ नहीं आ रहा है। -डॉ. अखिलेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी