फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला ​तकियाकैत में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में जांच करते चिकित्सक। आयोजक
विज्ञापन
सरधना। वरिष्ठ नागरिकों पूर्व पालिका अध्यक्ष निजाम अंसारी के आवास पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गईं। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर का आयोजन कृपाओं की माता अस्पताल की ओर से सिस्टर लिजा के नेतृत्व में किया गया। इसमें सिस्टर सुदीपी, सिस्टर मंजू शाह, सिस्टर ज्योति, सिस्टर एलिजाबेथ और सिस्टर अमीना ने मरीजों और बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर के आयोजन में शाहवेज अंसारी, इस्लाम और डॉ. विश्वास ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें