फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में हुई लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक डिग्री कॉलेज रासना में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किय
विज्ञापन
रोहटा। पूर्व एमएलसी ओम प्रकाश त्यागी की 19वीं पुण्यतिथि पर श्री शालिगराम शर्मा स्मारक डिग्री कॉलेज रासना में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल गाजियाबाद के सहयोग से किया गया। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ब्रजपाल त्यागी के नेतृत्व में आंख, नाक, कान और गला रोगों से संबंधित जांच एवं परामर्श दिया गया। शिविर में करीब 500 मरीजों का पंजीकरण किया गया। शिविर में 25 चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम मौजूद रही। शिविर का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने किया। इस मौके पर मदनपाल सिंह, ओमेश त्यागी, राजीव त्यागी, अजय त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, अंकुर त्यागी, संदीप कुमार, हरमीत सिंह व कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप त्यागी एवं मयंक त्यागी ने अतिथियों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें