मेरठ। श्रीराम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से बृहस्पतिवार को मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने चिकित्सीय परामर्श लिया। शिविर का नेतृत्व डॉ. रीना विश्नोई ने किया। इस अवसर पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा एवं महामंत्री परवेज आलम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शिविर में कॉलेज की टीम के सदस्य रोमा, रोहित, शफक, मुनेश, विकास, मनीष, वैष्णवी, अंकिता, रणवीर एवं यशराज उपस्थित रहे। ब्यूरो