मवाना। थाना परिसर में सर्किल स्तरीय परिवार परामर्श केंद्र शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और पति-पत्नी के आपसी विवादों का समाधान करना है। यह केंद्र महिलाओं से संबंधित समस्याओं का शांतिपूर्ण हल भी निकालता है। बृहस्पतिवार को हुई परामर्श में आठ में से दो वैवाहिक विवादों का निस्तारण हुआ। परामर्श सत्र के दौरान कुल 11 पत्रावलियों पर विचार किया गया। परामर्शदाता अधिवक्ता मोहित कुमार और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी रेनू ने दोनों पक्षों से गहन वार्ता की। सार्थक प्रयास से दो विवाहित युगलों ने अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। शेष छह पत्रावलियों में सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की गई है। तीन दंपती परामर्श के लिए उपस्थित नहीं हुए।