फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतियोगी परीक्षाओं में होता है हिंदी का महत्व

Wed, 17 Sep 2025 06:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग में बुधवार को ऐड ऑन कोर्स का आरंभ किया गया। जिसका विषय प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण एवं तकनीकी शब्दावली की भूमिका रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा सिंह ने किया। हिंदी विभाग प्रभारी प्रो. दीपा त्यागी ने वर्ण विचार का परिचय देते हुए स्वर व व्यंजन की उत्पत्ति और उसके वर्गीकरण के बारे में छात्राओं को बताया। उन्होंने छात्राओं को तत्सम, तद्भव, पर्यायवाची व विलोम शब्द आदि के बारे में बताया। मनीषा गोयल व बीएड विभाग की छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें