फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी: आरएसएस नेता को गोली मारने से लेकर भाकियू प्रदर्शन तक, पढ़ें- दिनभर की बड़ी खबरें

Fri, 30 Aug 2019 06:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
धरना देते भाकियू कार्यकर्ता और छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आइए आपको दिन भर की बड़ी खबरों से अपडेट कराते हैं। पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को कई घटनाओं ने सुर्खियां बटोरीं। मेरठ में कादिर एनकाउंटर पुलिस के गले की फांस बनता नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मामला लखनऊ तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

 

इस वजह से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, डीएम कार्यालय में लगाया टेंट, वार्ता जारी

वहीं मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन जारी है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में टेंट भी लगा दिया। भाकियू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए रोडवेज से व्यवस्था की मांग की है।
 

मेरठ: सिवाया टोल पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा, तीखी नोकझोंक, आधे घंटे तक कराया टोल फ्री

वहीं बुलंदशहर से धरने में शामिल होने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक टोल फ्री करा दिया।

विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर: बदमाशों ने आरएसएस नेता को मारी गोली, हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर

उधर, मुजफ्फरगनर शहर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक आरएसएस नेता को गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर किया गया।
 

यूपी: मामूली विवाद में भांजे की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, आरोपी मामा गिरफ्तार

वहीं शहर के सिसोना गांव में एक व्यक्ति ने अपने भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
 

थाने का स्टिंग: इंस्पेक्टर मैडम की खुल गई पोल, एक हजार से कम नहीं लेती फीस, ये है पूरी सच्चाई

उधर, सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चुनहैटी चौकी के पास युवक को 15 हजार की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक जयपुर में तीन बोरी डोडा पोस्त के मामले में सात साल की जेल काट चुका है। 

वहीं बागपत जिले में रमाला सहकारी चीनी मिल मे वैल्डिंग करते समय ऊपर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। गुलफाम (25) पुत्र इकरामु की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें