फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दर्दनाक मौत: गहरी नींद में थे विभोर, कमरे से अचानक उठी लपटें! बिस्तर पर जले मिले हेड कॉन्स्टेबल

Wed, 19 Nov 2025 12:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। कमरे में आग लगने से हेड कांस्टेबल विभोर की जलकर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा -मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कमरे से धुआं उठता देखा गया। सूचना मिलने पर जब पड़ोसी और पुलिस मौके पर पहुंचे तो कमरे के अंदर हेड कांस्टेबल विभोर का शव बिस्तर पर ही जला हुआ मिला।

पुलिस के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट या कमरे में रखे किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से आग भड़की होगी, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हवा में बढ़ा जहर: कूड़ा जलने से टूटे दावे, मेरठ का AQI सुबह से ही 400 पार पहुंच रहा, NCR का भी बुरा हाल

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी कमरे की फॉरेंसिक जांच करा रहे हैं, ताकि आग की शुरुआत और फैलाव के कारणों का पता लगाया जा सके।

इस घटना से विभाग में शोक की लहर है। पुलिस कर्मियों ने बताया कि विभोर शांत स्वभाव और ड्यूटी के प्रति समर्पित थे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें