फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएसी में तैनात हेडकांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

Sun, 12 May 2019 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित 44 वी वाहिनी पीएसी में रविवार सुबह हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से अमरोहा के सुबोध कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार सक्सेना 54 वर्ष पुत्र रामकिशोर 1986 में पीएसी में भर्ती हुए थे। इस समय वह 44 वी वाहिनी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनका परिवार भी पीएसी वाहिनी में रह रहा है। 

रविवार सुबह अचानक उनके सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें परिजन और अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसओ खरखोदा कुलबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य पुलिसकर्मी भी पीएम हाउस पर पहुंचे और दुख जताया। उनके दो बेटे प्रशांत और लक्ष्यदीप हैं जो पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें