फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हेड कांस्टेबल और दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल शैलेंद्र ने शराब पीकर रिठानी चौकी प्रभारी नीरज बघेल के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। चौकी प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने देर रात हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। वहीं, एसएसपी ने बिना बताए लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे दो सिपाही राजिक अली व यशपाल सिंह को भी निलंबित कर दिया। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि परतापुर थाना की रिठानी चौकी प्रभारी नीरज सिंह बघेल के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्रता करने के आरोप में हेड कांस्टेबल शैलेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। हेड कांस्टेबल की मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें