फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: हेड कांस्टेबल और पीआरडी जवान पर युवकों ने किया हमला, फेंकी ईंटें

Mon, 30 Sep 2019 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मारपीट में घायल जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत शहर में राष्ट्र वंदना चौक पर शनिवार रात में स्कूटी सवार तीन युवकों ने हेड कांस्टेबल और पीआरडी जवान के साथ हाथापाई कर दी। उन पर ईंटें फेंकीं। आरोप है कि युवक हेड कांस्टेबल से मोबाइल भी लूटकर ले गए। पुलिस ने युवकों की तलाश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस स्कूटी के नंबर से हमलावरों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगरः रामलीला के मंच पर ताड़का का किरदार निभा रहा था शख्स, अचानक लगी आग, हालत गंभीर

कोतवाली बागपत में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर ने बताया कि शनिवार रात में उनकी ड्यूटी राष्ट्र वंदना चौक पर लगी थी। उनके साथ पीआरडी का जवान भी ड्यूटी पर तैनात था। रात्रि में 12 बजे के लगभग पीआरडी का जवान सिंडिकेट बैंक की तरफ चला गया। बैंक के पास पीआरडी जवान को स्कूटी पर सवार तीन युवक मिले। 

बताया गया कि उन्होंने जवान के साथ अभद्रता शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर हेड कांस्टेबल ने तीनों युवकों को अपने पास बुलाया। युवकों ने आते ही उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। उनके ऊपर तीनों हमलावरों ने ईंटें भी फेंकीं। इसमें वे बाल-बाल बच गए। हेड कांस्टेबल मोबाइल पर कोतवाली में सूचना देने लगा तो हमलावरों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मारने की धमकी देकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें: यूपी: हॉस्टल में रह रहे नाबालिग छात्र के साथ चार किशोरों ने किया कुकर्म, डेढ़ माह बाद हुआ खुलासा

सूचना पर रात्रि में पहुंची पुलिस ने स्कूटी सवार हमलावरों की तलाश की। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि हेड कांस्टेबल और पीआरडी जवान के साथ रात में यह घटना हुई है। स्कूटी के नंबर से हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस
जिले में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा कौन करेगा। जनपद में मुख्य स्थानों पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन ये कैमरे मात्र शोपीस बनकर रह गए है। राष्ट्र वंदना चौक, बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े है। यदि कैमरे चालू होते तो हमलावरों की पहचान हो जाती। खराब पड़े कैमरों को ठीक तक नहीं कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: पुलिस ने देवबंद सीएचसी से फर्जी एमबीबीएस डिग्रीधारी संविदा चिकित्सक को किया गिरफ्तार

पहले भी पुलिस कर्मियों पर हो चुके हैं हमले
जिले में पुलिस कर्मी पर हमले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार पुलिस पर हमले हो चुके हैं। बड़ौत में कई साल पूर्व औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर रात्रि में तैनात पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बागपत में राष्ट्र वंदना चौकी पर 20 दिन पहले ई-रिक्शा चालक ने पीआरडी जवान के साथ हाथापाई की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें