फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधान लिपिक का पटल परिवर्तन, मनोज को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अधिशासी अधिकारी द्वारा पटल परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रधान लिपिक एवं लेखा लिपिक से संबंधित कार्यों में बदलाव करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पुनः निर्धारित की गई हैं।
पालिका की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि शासन के निर्देशों और प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर पटल परिवर्तन की कार्रवाई की गई है। आदेश के तहत निर्माण लिपिक एवं लेखा लिपिक के कार्यों का दायित्व संभाल रहे लिपिक विपिन कुमार शर्मा से संबंधित पटल हटाकर यह जिम्मेदारी मनोज कुमार को सौंपी गई है। साथ ही मनोज कुमार को निर्देशित किया गया है कि वह निर्माण एवं लेखा से संबंधित सभी अभिलेख, चेक बुक, रजिस्टर, पत्रावलियां और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का विधिवत हस्तांतरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन कुमार शर्मा को भी आवश्यक अभिलेखीय जानकारी और कार्य संचालन में सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला का कहना है कि पटल परिवर्तन का उद्देश्य कार्यों में पारदर्शिता लाना, शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करना तथा विभागीय कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखना है। अधिशासी अधिकारी ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें