मेरठ। सरस्वती लोक कॉलोनी स्थित जैन सामुदायिक संत भवन में बुधवार को जैन समाज की ओर से भक्तामर विधान का पाठ किया गया। मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से एक व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई की तैयारी के विरोध में यह विधान कराया गया। संजय जैन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मेडा के सचिव से मिलकर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि जैन समाज के लोगों ने जल्द ही जनप्रतिनिधियों से मिलकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की जाएगी। इस दौरान संजय जैन,मंजू जैन, शशि जैन, पूनम जैन, अंजू जैन, सुरभि जैन,सीमा जैन आदि उपस्थित रहे। संवाद