फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला से की अश्लील हरकत, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कसेरुखेड़ा में महिला को अकेला देख उसका पड़ोसी घर में घुस गया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकते करते हुए छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। पड़ोसी आरोपी भी किराए पर रहता है। एक अक्तूबर को पति किठौर गए थे। इसी दौरान देर आरोपी ने घर में घुसकर अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर वह भाग गया। बृहस्पतिवार को पति के पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें