फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक गांव के युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
युवती के अनुसार करीब चार महीने पहले किठौर क्षेत्र के एक गांव के युवक ने मोबाइल पर कॉल किया था। इसके बाद उसे अपनी बातों के झांसे में फंसा लिया। गत 13 अगस्त को उसने अपनी कार में बैठाया। आरोप है कि रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसका यौन शोषण किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यह युवक अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। उसने कुछ दिन पहले थाना पुलिस को इस बारे में बताया लेकिन कार्रवाई न होने के कारण यहां आना पड़ा। अब एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें