मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज के मैदान में चल रही चौधरी रणबीर सिंह मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें एसडी सदर और सीएबी की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को दोनों टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को एसडी सदर और विजन विद्यापीठ शिवाया की टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक खेल गए मैच में एसडी सदर की टीम ने विजन विद्यापीठ शिवाया टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। एसडी सदर टीम की ओर से राघव प्रजापति व कृष्णा ढींगरा ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच सीएबी इंटर कॉलेज और डीएन इंटर कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। इसमें सीएबी की टीम ने डीएन इंटर कालेज की टीम को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। सीएबी टीम की ओर से रोहन व आर्यन ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। मैच के निर्णायक प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह व कौशल चौधरी रहे। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि विजन विद्यापीठ शिवाया ग्रुप के अध्यक्ष रविंद्र पाल विहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा।