दौराला। शाहपुर जदीद निवासी महिला कमला ने गांव निवासी पांच लोगों पर मोबाइल लूटने और विरोध करने पर उसकी बेटी मानसी के पेट में लात मारने का आरोप लगाया है। कमला ने बताया कि उसके पड़ोसी की छत से गांव निवासी एक युवक अपने चार साथियों के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने मोबाइल लूट लिया। बेटी मानसी बीच बचाव में आई और विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पेट में लात मार दी। उसकी बेटी गर्भवती है। कमला ने दौराला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।