बहसूमा। रामराज स्थित मेथोडिस्ट चर्च में रात 12 बजते ही प्रभु यीशु का जन्म पर चर्च में घंटे घड़ियाल गूंज उठे। ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च में उपस्थित होकर एक दूसरे को बधाई देकर उपहार वितरित किए।
अमित वाल्डन ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म की पहली खबर इस संसार के सबसे निर्धन गरीब लोगों को ही मिली थी। वे लोग सर्दी की रात में खुले आसमान के नीचे सोती हुई भेड़ों की रखवाली कर रहे थे। यह मान्यता है कि स्वर्ग दूतों के एक दल ने चरवाहों को यह खबर दी थी कि तुम्हारे लिए एक बालक ने जन्म लिया है जो भविष्य में तुम्हारा मुक्तिदाता बनेगा। सभा का संचालन सोसन वाल्डन ने किया। विशेष प्रार्थना सभा जेम्स धीरता ने कराई। चर्च को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया। जेम्स धीरता, अजय वाल्डन, एंजलीना, एडविन, अमित धिरता, फलोरेंस, जोनाकी वाल्डन, साक्षी व अमित धीरता आदि उपस्थित रहे।