मेरठ। नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जयंती पर जिला सहकारी बैंक में हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बड़ा योगदान रहा है। उन्हीं क्रांतिकारियों की देन है कि आज हम आजाद भारत में खुली सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को उनकी शहादत को भूलना नहीं चाहिए। इस अवसर पर बैंक के सचिव विनय सिंह, उपमहाप्रबंधक डॉ. राम कृपाल, अजय शर्मा, अतुल वर्मा और बैंक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्यूरो