मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव और वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ हवन में आहुति दी। आर्यसमाजी अचल सिंह अचल ने वैदिक मंत्रोच्चारण से यज्ञ किया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह, प्रबंधक अनंगपाल सिंह, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, छात्र- छात्राओं ने यज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष जगपाल सिंह ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. आरके सिंह ने वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य ने प्री बोर्ड की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। संचालन अमित चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मवीर सिंह, किरणपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, जगपाल सिंह, प्रकाश वीर, श्रवण कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, विक्रम सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे। संवाद