फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बांके बिहारी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव पर हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। राधा गोविंद गोशाला ट्रस्ट, पांचली खुर्द में स्थित बांके बिहारी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के अवसर पर हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट अध्यक्ष कपिल कुमार शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी को प्रसाद का भोग अर्पित करते हुए बताया कि गोशाला पिछले नौ वर्षों से बेसहारा एवं निराश्रित गोवंशों की सेवा और संरक्षण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का आगामी उद्देश्य वृद्धजनों के लिए वृद्धाश्रम, समाज के लिए चैरिटेबल अस्पताल तथा गरीब बच्चों के लिए विद्यालय स्थापित करना है। वार्षिकोत्सव में जितेंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, कमलदत्त शर्मा, कपिल शर्मा, नवनीत अग्रवाल, सचिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें