हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यहां पीड़िता के गांव पहुंचे आरएलडी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। जिसके बाद पुलिस ने रालोद कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया और लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
इस दौरान जयंत चौधरी कुछ टीवी चैनल्स को इस मामले पर बयान दे रहे थे लेकिन पुलिस ने उन पर भी बल प्रयोग करने का प्रयास किया। हालांकि रालोद कार्यकर्ताओं ने किसी तरह घेरा बनाकर उन्हें बचा लिया और दीवार के पास ले गए। लाठीचार्ज में रालोद के कई कार्यकर्ता व समर्थक घायल हुए हैं।
वहीं इस लाठीचार्ज का एक वीडियो जयंत चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि यदि आपको लाठी चलाने का हक है तो मेरा अपने लोगों के साथ खड़े रहने का हक है। खूब लाठी चलाओ, हमारा निश्चय उतना ही मजबूत होगा। आठ अक्तूबर का मुजफरनगर में मिलेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/