फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व प्रतिष्ठित स्थल के रूप में विकसित हो हस्तिनापुर : प्रो. केके शर्मा

Sun, 11 Jan 2026 06:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीसीयू के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. केके शर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार से की मांग
विज्ञापन

-हस्तिनापुर में बनाया जाए भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित विशेष संग्रहालय
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इतिहासकारों ने उपेक्षा का दंश झेल रही महाभारतकालीन नगरी हस्तिनापुर को विश्व प्रतिष्ठित स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. केके शर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार से हस्तिनापुर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा विस्तृत उत्खनन कराने की मांग की है, ताकि और पुरातात्विक रहस्य उजागर हो।
विज्ञापन

इतिहासकार प्रो. केके शर्मा ने बताया कि हस्तिनापुर को विश्व पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने के लिए उसे महाभारतकालीन नगरी के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है, ताकि पूरी दुनिया के लोग महाभारत की नगरी को देखने के लिए आ सकें। पूरी दुनिया को महाभारत काल का इतिहास जीवंत दिखाने के लिए यहां पर विश्व स्तरीय संग्रहालय विकसित होना चाहिए। महामना मालवीय मिशन से जुड़े इतिहासकारों ने केंद्र व राज्य सरकार से हस्तिनापुर को विकसित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर में बनने वाले संग्रहालय में पांडव टीले पर खुदाई में निकले चित्रित धूसर मृदभांडों, मूर्तियों और अन्य पुरातात्विक अवशेषों को रखा जाए। अभी ये अवशेष दिल्ली म्यूजियम में रखे गए हैं। महाभारत में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित विशेष म्यूजियम बनें, जिसमें उनके हस्तिनापुर आने, रहने और किए गए कार्यों की झलक लोगों को दिखाई दें। हस्तिनापुर में महाभारतकालीन रहस्यों को उजागर करने के लिए अभी और विस्तृत उत्खनन किया जाए, ताकि सिनौली जैसे पुरातात्विक रहस्य दुनिया के सामने आ सकें। हस्तिनापुर में आवासीय व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए, जिससे विदेश से आने वाले पर्यटकों को आवासीय सुविधाएं मिल सकें। वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. देवेश चंद्र शर्मा, डॉ. अमित पाठक, डॉ. अमित राय जैन ने हस्तिनापुर में पांडव टीले, कर्ण मंदिर, द्रौपदी मंदिर समेत अन्य स्थानों को विकसित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें