मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में पुलिस पर दुष्कर्म पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा काटकर छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी लगातार पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
पुलिस के मुताबिक महिला का आरोप है कि बीते 25 फरवरी को वह अपने बच्चों के साथ गांव में घूम रही थी। तभी आरोपी मोनू, विपिन, गुरुदयाल, सौरभ पहुंचे। महिला और बच्चाें को खेत में खीच कर ले गए। आरोप है कि बच्चों को तमंचे के बल पर लेकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। थाना पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों पर छेड़छाड़ जैसी धाराओं में मुकदमा कायम कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि हस्तिनापुर पुलिस अभी उस पर समझौते का दबाव बना रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ मवाना को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है। संवाद