फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीएड प्रवेश परीक्षा आज, पहली पाली छूटे तो दूसरी में शामिल हों अभ्यर्थी

Thu, 15 Jun 2023 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा गुरुवार को होगी। शहर के 25 परीक्षा केंद्रों पर 10,444 अभ्यर्थी दो पालियो में परीक्षा देंगे। यदि कोई परीक्षार्थी पहली पाली में परीक्षा नहीं दे पाता है। तो उसे दूसरी पाली में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। प्रवेश पत्र और अन्य औपचारिकताओं के बाद परीक्षार्थी दूसरी पाली में सम्मिलित हो सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को बुंदेलखंड विवि झांसी के प्रतिनिधि (प्रशासनिक अधिकारी) डाॅ. संदीप सिंह व प्रो. विनीत कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी बंद मिले, जिन्हें तत्काल चालू कराया। उन्होंने बताया कि बायोमैट्रिक हाजिरी होने की वजह से तर्जनी का निशान नहीं लिया जाएगा। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी। कक्ष निरीक्षकों के भी मोबाइल फोन जमा होंगे। कक्ष निरीक्षक प्रवेश पत्र की एक फोटोयुक्त प्रति लेंगे, जिसमें वही फोटो लगी होनी चाहिए, जो आवेदन पत्र में अपलोड की है। ओएमआर सीट भरने में त्रुटि होने पर कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर के बाद ही सही भर सकेंगे।
विज्ञापन


परीक्षार्थी रखें इसका ध्यान
- निगेटिव मार्किंग होगी। हर प्रश्न का सही उतर देने पर दो अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा।
- रफ कार्य प्रश्न पुस्तिका के अंत में लगे सादे कागज पर होगा।
- परीक्षार्थी प्रवेश पत्र की दो फोटोकॉपी, दो फोटो और पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।

परीक्षा केंद्र पर ये रहेगी व्यवस्थाएं
- प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस तैनात होगी।
- परीक्षा केंद्र की 500 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें व साइबर कैफे बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें