फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टर प्रजेंटेशन में हसन हैदर, सुहैल और अशद रहे प्रथम

Thu, 25 Sep 2025 06:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मवाना रोड रजपुरा स्थित ट्रांसलेम फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर, क्विज और रंगोली प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया और स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसलेम फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया
विज्ञापन

- फोटो
गंगानगर। मवाना रोड रजपुरा स्थित ट्रांसलेम फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया। शुभारंभ ग्रुप महानिदेशक डाॅ. शमीम अहमद और मुख्य अतिथि मिस्टर अल मबरूक फार्मेसी दुबई के चीफ फार्मसिस्ट इरफ़ान ने दीप प्रज्जवलित करके किया। डॉ. नसीरुद्दीन अहमद फारूकी ने इस वर्ष की थीम स्वास्थ्य के बारे में सोचें, फार्मासिस्ट के बारे में सोचे विषय पर व्याख्यान दिया। इस दौरान पोस्टर प्रजेंटेशन में हसन हैदर, सुहैल अशद प्रथम, अर्शी, अफीस, यूशरा द्वितीय, क्विज प्रतियोगिता में एरिक सैमुअल, अफीक प्रथम, मोहम्मद उवैस, अर्पित द्वितीय, रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में मंतशा, अनिष्का, शावेज प्रथम, अर्शी, अफीक, यूशरा द्वितीय और मॉडल मेकिंग में बीफार्म प्रथम वर्ष के छात्र विजयी रहे। चेयरमैन प्रशांत जैन ने छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं। ग्रुप महानिदेशक डाॅ. शमीम अहमद ने बताया कि 25 सितंबर 1912 को अंतरराष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल फेडरेशन की स्थापना हुई थी। इस मौके पर डा. नासिर, प्रवीण कुमार, सुधा, शैली, नसरीन, सलमान, जैनेन्द्र व मुनीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें