फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Thu, 25 Sep 2025 06:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ के इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में नारी शक्ति थीम पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 18 छात्राओं ने भाग लिया और आबिदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के संगीत विभाग में बृहस्पतिवार को नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अनीता राठी, विभागाध्यक्ष प्रो. रीना गुप्ता और डॉ. विनेता ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। नृत्य की थीम नारी शक्ति का उत्सव (नारी एक रूप अनेक) रही। विभाग की 18 छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. रीना गुप्ता ने किया। मंच संचालन खुशबू द्वारा किया गया।कार्यक्रम में गीतांजलि शर्मा और दीपा का सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में डॉ. ममता व डॉ विनेता रहीं। कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर आबिदा, द्वितीय स्थान पर डोली और तृतीय स्थान पर सानिया रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें