रविवार को अजय अपने जीजा हरियाणा के जिला हिसार के गांव सिसाए निवासी मनदीप पुत्र जगमिंद्र व अपने दो दोस्तों हरियाणा के ही रहने वाले अमित पुत्र कर्मवीर व तेजप्रताप पुत्र रविंद्र के साथ कार से हरियाणा से हरिद्वार जाने के लिए निकले। भीषण गरमी के कारण इन चारों ने कार को गंगनहर पर रोक लिया। कार को खड़ी करके चारों गंगनहर में नहाने लगे।
बताया गया कि इंजीनियर अजय तैरना जानता था। वह गंगनहर में तैरता हुआ काफी दूर निकल गया था। ज्यादा तैरने से उसकी सांसें फूल गईं और वह देखते ही देखते पानी में समा गया। जीजा व उसके दोनों दोस्त उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक वह डूब चुका था।
दोस्तों ने मिलकर अजय को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा पुलिस बल के साथ गंगनहर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोर गंगनहर में अजय को तलाश करने में जुटे हैं।