रोहटा। रोहटा शूटिंग बाल क्लब द्वारा शनिवार की रात प्रथम शूटिंग बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ जिले के साथ-साथ अन्य जिलों की टीमों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन रालोद के प्रदेश सचिव रणवीर दहिया ने किया। शूटिंग प्रतियोगिता में मवाना, नोएडा, हापुड़, नेक, सलाहपुर, खिर्वा जलालपुर, इदरीशपुर, कैली, पुलिस लाइन मेरठ, सरधना, करनाल हरियाणा, शामली, बडौत, लखवाया, हर्रा, खिवाई, बुलंदशहर की टीमों ने प्रतिभाग किया। रात में दूधिया रोशनी में खेले गए मैचों का दर्शकों ने आनंद लिया। रविवार की दोपहर में हर्रा व हैप्पी बुलंदशहर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें हर्रा की टीम ने हैप्पी बुलंदशहर की टीम को हराते हुए ट्राफी पर कब्जा जमाया।
प्रथम रही हर्रा खिवाई की टीम को 11 हजार रुपये व ट्राफी, द्वितीय हैप्पी बुलंदशहर की टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। बेस्ट नेटर बुलंदशहर टीम के विशाल को सम्मानित किया। इस मौकेे पर बिरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, विकल चौधरी, नितिन, अमित, शिवांकर, अवधेश, गोलू, आर्यन, अनुज, चीकू संदीप, मोहित, प्रिंश, प्रवीण का सहयोग रहा।